देश

BJP ने साधा केजरीवाल पर निशाना…

विधानसभा चुनावों से पहले सियासी लड़ाई तेज हो गई है। भाजपा ने अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला करते हुए उन्हें “शीशमहल का आप-दा-ए-आजम” कहा है जिसे “भगाने” की जरूरत है। भाजपा ने आप नेताओं पर भ्रष्टाचार और कुशासन का आरोप लगाया है, जबकि आप शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में अपनी उपलब्धियों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। भाजपा की दिल्ली इकाई ने सोशल मीडिया पर अपना हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली के लोगों ने केजरीवाल को बाहर का रास्ता दिखाने का फैसला कर लिया है।

दिल्ली भाजपा ने एक्स पर लिखा कि दिल्ली की जनता ने ठाना है, शीशमहल वाले AAP-दा-ए-आजम को भगाना है। भाजपा का आरोप है कि AAP-दा वाले आज़म ने जनता के खून पसीने को लूटकर अपने लिए शीशमहल बनवाया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में उत्तर प्रदेश और बिहार से मतदाताओं के ‘‘फर्जी’’ पंजीकरण के दावे के संबंध में अरविंद केजरीवाल की टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने ‘‘पूर्वांचल विरोधी केजरीवाल’’ जैसे नारे लिखे तख्तियों के साथ आप संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी की और कुछ ने उनके आवास के पास लगे सुरक्षा अवरोधकों को तोड़ने का प्रयास किया।

प्रदर्शन के दौरान ‘लिट्टी चोखा खाएंगे, केजरीवाल भगाएंगे’, ‘छठी मैया की जय’ और ‘पूर्वांचल विरोधी केजरीवाल मुर्दाबाद’ जैसे नारे गूंजे। दिल्ली में उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के निवासियों को ‘पूर्वांचली’ कहा जाता है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल ने हमेशा पूर्वांचली समुदाय के लोगों का अपमान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button