देश

केजरीवाल देश के दूसरे लालू यादव हैं, लंबी-लंबी बातें करते हैं

केंद्रीय मंत्री और JDU नेता ललन सिंह ने दिल्ली चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव में हम पूरी तरह से NDA के साथ हैं, भाजपा के साथ हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल देश में लालू यादव के दूसरे प्रतीक के रूप में जाने जाते हैं। भ्रष्टाचार में लिप्त रहना, भ्रष्टाचार करना और फिर बड़ी-बड़ी बात करना, दिल्ली की जनता अब उन्हें जान गई है।

ललन सिंह ने कहा कि अभी चुनाव का समय है तो अरविन्द केजरीवाल को पूर्वांचलियों के प्रति प्रेम जाग रहा है। और जब चुनाव खत्म होता है तो यही कहते हैं कि यूपी-बिहार के लोग 500 रुपये का टिकट कटा कर दिल्ली आते हैं और दिल्ली एम्स में 5 लाख का इलाज कराकर फिर चले जाते हैं। ललन सिंह ने कहा कि केजरीवाल ऐसा बयान देते हैं तो क्या दिल्ली उनकी जागीर है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है। देश के सभी नागरिक का हक है दिल्ली आने का रहने का इलाज कराने का। लेकिन अब केजरीवाल का यही तरीका है। जिसे अब जनता अच्छे से जन चुकी है। जनता ने पूरी तरह मन बना लिया है। इस बार दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button